Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: फ्लैट में फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड: फ्लैट में फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। जाखन के एक बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके एक दोस्त के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

एसओ राजपुर जितेंद्र ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले था। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रह था और यहां पर वह पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाता था। वह बृहस्पतिवार को अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गया था। रात में करीब साढ़े 10 बजे उनके दोस्त फ्लैट से बाहर चले गए। अमित वहां पर अकेले था। जब दोस्त वहां वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। देखा कि अंदर अमित पंखे के सहारे फंदे पर झूल रह था।तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply