डोईवाला। आज शनिवार को भाजपा प्रत्याशी बृज भूषण गैरोला ने क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसभायें करने के साथ ही जनसंपर्क भी किया। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान गैरोला ने नकरौंदा, बालावाला, हर्रावाला, शमशेरगढ़, गुजरोवाली आदि क्षेत्रों में सभाएं और डोर टू डोर संपर्क भी किया।

अपने संबोधन में उन्होंने डोईवाला में हुए विकास कार्यों के नाम पर मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से पूरे प्रदेश के साथ ही डोईवाला विस क्षेत्र उल्लेखनीय विकास कार्य किये गये। डोईवाला में आगे भी हम इस परंपरा को बरकरार रखेंगे। भाजपा सरकार द्वारा आयुष्मान योजना, श्रमिक कार्ड योजना, पेंशन योजना, बिजली पानी की उचित व्यवस्था की गई है। गली गली को पक्का करने के साथ ही सड़कों का निर्माण किया गया है और व्यापक स्तर पर विकास के कार्य किए गए हैं। जिनमें डोईवाला में सिपेट संस्थान, कोस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी निर्माण भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता उनको चुनकर भेजती है तो वह अपनी विधानसभा के समग्र विकास के लिए निरन्तर समर्पित रहेंगे। उनके साथ जनसंपर्क करने वालों में मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, अशोक राज पंवार, राजपाल रावत, राजकुमार राज, संजीव सैनी, ममता नयाल, बबीता रावत, आशा कोठारी, भारत मनचंदा, जसपाल, पंकज तरसेम, राकेश लोधी, विक्रम सिंह नेगी, मनमोहन नौटियाल, दिनेश सजवाण, मनीष नैथानी, मनोज कम्बोज, सोनू गोयल, पंकज शर्मा, रोहित छेत्री, मंगल रौथाण, मनीष यादव, शेखर कश्यप, रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Hindi News India