Thursday , June 19 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ उपचुनाव से पहले भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, पाँच कैबिनेट मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

केदारनाथ उपचुनाव से पहले भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, पाँच कैबिनेट मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी बाकी है। लेकिन केदारनाथ उपचुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी ने पांचों कैबिनेट मंत्रियों को अलग-अलग मंडल का प्रभारी बनाकर मैदान में उतारा है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी को केदारनाथ उपचुनाव का प्रभारी बनाया गया है। संयोजक की जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी को दी गई है। उनके साथ दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट सह संयोजक की भूमिका होंगे। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, उपचुनाव के लिए विधानसभा समन्वयक के रूप में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत को भी जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह मंडल प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के साथ रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ गजपाल बर्थपाल, अगस्त्यमुनि मंडल में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के साथ वाचस्पति सेमवाल, अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के साथ विजय कपरवाण एवं सतेराखाल मंडल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ विक्रम कंडारी को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि बदरीनाथ सीट पर मिली उपचुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए केदारनाथ सीट उपचुनाव को जीतने की चुनौती है। इसके लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है। बीते दिनों संगठन की बैठक में भी केदारनाथ सीट की जीत के लिए रणनीति तैयार की गई। भाजपा के लिए इस समय ये चुनाव जीतना बड़ा लक्ष्य माना जा रहा है। इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। दिवंगत विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई सीट को भाजपा हर हाल में अपने पाले में ही रखने की कोशिश करेगा।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply