Sunday , March 22 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बोर्ड परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि आगे सरकी

बोर्ड परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि आगे सरकी

देहरादून। सरकार ने उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म जमा कराने की तिथि और आगे सरका दी है। शिक्षा सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश किए। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था केवल इस शैक्षिक सत्र के लिए ही मान्य होगी।
पहले फार्म जमा कराने की तारीख दस नवंबर को रखी गई थी। इस साल कोरोना महामारी के कारण छात्र समय पर अपने फार्म जमा नहीं करवा पाए थे। पिछले महीने भी सरकार ने समय बढ़ाया था। छात्रों की सुविधा के लिए इस अवधि को और बढ़ा दिया गया है।
25 नवंबर तक विलंब शुल्क के साथ फार्म स्कूल में जमा होंगे। 1 दिसंबर तक इंटर के प्राइवेट छात्रों के आवेदन जमा किए जाएंगे। 5 दिसंबर तक स्कूल बीईओ कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराएंगे। 10 दिसंबर तक बीईओ सीईओ कार्यालय को सभी आवेदन पत्र सौंपेगे।
15 दिसंबर तक सीईओ बोर्ड कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराएंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply