चर्चा मेंराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में चला मोदी का जादू

  • एनडीए बढ़त की ओर

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव मोदी का जादू चलता दिख रहा है। एनडीए को पूर्ण बहुमत के आसार दिख रहे हैं। बिहार के मतदाताओं में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन की लोकप्रियता बनी हुई दिख रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन स्थानों पर रैली की, उन स्थानों पर एनडीए के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। मादी ने 12 रैलियां कीं। उन्होंने इस दौरान सासाराम, गया, भागलपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पटना, छपरा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, सहरसा और फारबिसगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित किया और एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां-जहां रैली की है, अधिकांश जगहों पर एनडीए उम्मीदवारों को बढ़ता मिलती दिख रही है। अभी तक जेडीयू-बीजेपी गठबंधन 128 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, 102 सीटों पर आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। इसके अलावा चार सीटों पर लोजपा और नौ पर अन्य को बढ़त है।

Leave a Reply