Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: चार साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, टनल के पास मिला शव

उत्तराखंड: चार साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या, टनल के पास मिला शव

हरिद्वार। शहर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से लापता चार साल की बच्ची की हत्या कर दी गई है। हरकी पैड़ी के पास मनसा देवी मंदिर की सुरंग में उसका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि बच्ची के साथ दरिंदगी भी हुई है।

13 तारीख से मासूम लापता

गुरुवार (15 मई) को रोड़ी बेल वाला क्षेत्र में झुग्गी डालकर रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि 13 मई से उसकी चार साल की मासूम बेटी लापता है। पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन शुक्रवार सुबह पिता खुद अपनी बेटी का शव लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पिता ने पुलिस को जानकारी दी कि वो बेटी को ढूंढते-ढूंढते हुए मनसा देवी मंदिर टनल में पहुंचा तो वहां एक कोने में बेटी का शव बरामद हुआ मिला।

प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। मासूम से दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं मामले में हरिद्वार सीओ शिशुपाल सिंह नेगी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम में ही मौत की वजह सामने आ सकेगी और यह भी सामने आएगा कि मासूम से दरिंदगी हुई है या नहीं। एक संदिग्ध प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …