Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कार खाई में गिरने से पति की मौत, पत्नी गंभीर
फाइल फोटो

उत्तराखंड : कार खाई में गिरने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

टिहरी। जिले के कोटेश्वर स्थित भासों गांव के पास एक कार खाई में गिरने पति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 707 ए पर कार कोटेश्वर से देवप्रयाग जाते समय बेकाबू होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक मथुरा यूपी निवासी पवन कुमार (32) की मौत हो गई और उनकी पत्नी प्रीति (25) गंभीर रूप से घायल हो गई। उनको बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply