Friday , May 1 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / बदरीनाथ हाईवे पर गंगा में समाई कार, दो ने दम तोड़ा

बदरीनाथ हाईवे पर गंगा में समाई कार, दो ने दम तोड़ा

श्रीनगर (पौड़ी)। बदरीनाथ हाईवे पर आज रविवार सुबह देवप्रयाग के पास एक कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब सात बजे की है।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए खुर्शीद (30) और शहाबुद्दीन (45) पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का काम करते थे। आज रविवार को भी वे दोनों सामान खरीदकर सहारनपुर के लिए निकले थे। सुबह करीब सात बजे वे दोनों कार से श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। तभी उनकी कार चिलांगधार में अचानक अनियंत्रित होकर नदी में समा गई, लेकिन वे दोनों छिटककर खाई की तरफ जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। थाना प्रभारी महिपाल सिह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply