Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: रिश्वत लेने पर आरपीएफ दरोगा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

उत्तराखंड: रिश्वत लेने पर आरपीएफ दरोगा को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब रविवार को सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया। दरोगा पर एक डंपर मालिक से दुर्घटना के एक मामले में 20 हजार रुपये लेने का आरोप है। टीम दोनों को अपने साथ देहरादून ले गई।

सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम गिरफ्तारी के लिए तीन गाड़ियों से पहुंची। टीम ने तय योजना के अनुसार स्टेशन परिसर में बने गेस्ट हाउस के पास असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरीश और तकनीशियन जसवीर को बुलवाया। वहीं से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पिछले महीने रेलवे स्टेशन गेट में डंपर से टक्कर मारने के मामले में रिश्वत लेने में यह गिरफ्तारी की गई है।

सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए मुकदमे के मुताबिक दरोगा ने डंपर मालिक से उसे गिरफ्तार न करने और मुकदमे में उसके वाहन जब्त न करने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे। बाद में दरोगा 25 हजार रुपये पर तैयार हो गया। फिर तकनीशियन जसवीर के मध्यस्थता करने पर वह 20 हजार रुपये पर राजी हो गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …