Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सड़क हादसे में गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

उत्तराखंड: सड़क हादसे में गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पति गंभीर

हल्द्वानी। रामपुर रोड हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतका चार माह की गर्भवती थी।

मिलीं जानकरी के मुताबिक वनभूलपुरा लाइन नंबर 17 निवासी 20 वर्षीय काशिफा व उसके पति यूसुफ अंसारी बाइक पर बिलासपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। रामपुर हाईवे पर बेलबाबा के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में काशिफा व उसके पति यूसुफ दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान काशिफा का मौत हो गई।

यहाँ भी पडे: देहरादून में भीषण सड़क हादसा, डंपर ने तीन वाहनों को रौंदा, कार सवार 2 लोगों की मौत

परिजनों के मुताबिक चार नवंबर 2024 को काशिफा का निकाह हुआ था और वह चार महीने की गर्भवती थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …