Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / तीन मई को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट

तीन मई को खुलेंगे यमुनोत्री के कपाट

बड़कोट (उत्तरकाशी)। चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाएंगे। उस दिन कपाट 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व मां यमुना की डोली सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर अपने शीतकालीन प्रवास खरशाली से यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी।
मां यमुना की डोली विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव सोमेश्वर देवता की डोली भी यमुनोत्री धाम तक छोड़ने जाएगी। मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि खरशाली में मां यमुना की विदाई व यमुनोत्री में पहुंचने की स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई है। खरशाली गांव में स्थित यमुना मंदिर परिसर में कपाट खोलने की तिथि तय की गई।
गौरतलब है कि भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में 11वें केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को सुबह 6.25 बजे वृष लग्न में खोले जाएंगे। इसके बाद आराध्य की छह माह की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से दो मई को अपने धाम केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेगी।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply