Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज से 28 तक मूसलाधार बारिश झेलने को हो जायें तैयार!

उत्तराखंड : आज से 28 तक मूसलाधार बारिश झेलने को हो जायें तैयार!

  • ऑरेंज अलर्ट जारी, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से की सतर्क रहने की अपील

देहरादून। आज रविवार से प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। बड़े आसमानी खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद प्रदेशवासियों को अलर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मौसम की जानकारी दी है और लोगों को सुरक्षित रहने की अपील भी की है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार से 28 जुलाई तक सभी जिलों में मूसलाधार बरसात की संभावना है। सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 28 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश के साथ में आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।
वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए प्रदेशवासियों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने लिखा… “मौसम विभाग द्वारा अगले कुछ दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनज़र मेरा सभी से निवेदन है कि ऐसे समय में आप सभी पूर्ण सतर्कता का पालन करें। प्रशासन को भी रेड अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।” 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply