Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून : बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत और चार गंभीर

देहरादून : बोलेरो पेड़ से टकराई, दो की मौत और चार गंभीर

डोईवाला। आज रविवार सुबह थानो रोड पर एक बोलेरो पेड़ से टकरा गई। जिसमें देहरादून निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से हिमालय हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
एसएसआई राज विक्रम सिंह ने बताया कि रविवार सुबह थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 की मदद से गंभीर घायलों को हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में विनोद भट्ट (23) पुत्र बच्ची राम भट्ट चुख्खु मोहल्ला, मदन मोहन भट्ट (80) पुत्र गया नंद भट्ट, तेग बहादुर रोड देहरादून शामिल हैं। वहीं घायलों में नरोत्तम भट्ट, भगवती प्रसाद भट्ट कीर्ति राम भट्ट, रमेश चंद्र भट्ट सभी देहरादून निवासी शामिल हैं।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply