Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / धामी ने पूछा- कितनी सड़कें की गड्ढा मुक्त? एक हफ्ते में बतायें अफसर

धामी ने पूछा- कितनी सड़कें की गड्ढा मुक्त? एक हफ्ते में बतायें अफसर

देहरादून। खस्ताहाल सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को एक हफ्ते के भीतर गड्ढा मुक्त सड़कों की स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही पूछा है कि प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अभी तक कितना कार्य किया गया? कितनी सड़कों की मरम्मत की गई और कितने कार्य अवशेष हैं?
धामी ने आज मंगलवार को बैठक में हरिद्वार विशिष्ट कॉरिडोर, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के संचालन, मानसखंड कॉरिडोर, रामनगर-रानीखेत सड़क मार्ग, मां पूर्णागिरि धाम में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सुगम और सुरक्षित यात्रा जनता का अधिकार है। जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
बैठक में जानकारी दी गई कि मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत कुमाऊं के गोल्ज्यू देवता, पाताल भुवनेश्वर, कोट भ्रामरी, कैंची धाम समेत 29 मंदिरों को चिन्हित कर लिया गया है. मानसखंड कॉरिडोर के अंतर्गत पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए सड़क कनेक्टिविटी, रोड कनेक्टिविटी और रोपवे सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है। धामी ने माँ पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जल्द से जल्द सुदृढ़ किया जाना जरूरी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply