Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से होंगी भर्ती परीक्षाएं : धामी

पारदर्शिता व निष्पक्ष तरीके से होंगी भर्ती परीक्षाएं : धामी

देहरादून। आज गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। धामी ने डॉ. राकेश कुमार को आयोग द्वारा कराई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कुशलता तथा पूर्णतः पारदर्शिता से भर्ती प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिया कि भर्ती परीक्षाएं पूर्णतः पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संचालित की जाएगी। युवा लगन और परिश्रम से परीक्षाओं की तैयारी करें। डा. राकेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आगामी परीक्षाओं के कैलेंडर जारी कर चुका है तथा तदनुसार सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जल्द से जल्द परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।  

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply