Friday , April 19 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में धामी ने बताई योग की महत्ता

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में धामी ने बताई योग की महत्ता

देहरादून। आज मंगलवार को 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हजारों लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर धामी को परमार्थ निकेतन द्वारा गंगा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में धामी ने वहां मौजूद लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योग आसनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम  Yoga for humanity भी मनुष्य एवं मानवता हेतु योग के सकारात्मक संकेतों को दर्शाता है।

उन्होंने हजारों की संख्या में योग करने आए लोगों के उत्साह को नमन करते हुए सभी को धन्यवाद अर्पित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, विधायक रेनू बिष्ट, दुर्गेश्वर लाल, राजकुमार, साध्वी भगवती, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, आयुष सचिव डॉ. पंकज पांडे, डीजीपी अशोक कुमार, डीएम डॉ.  विजय कुमार जोगदंडे, एसएसपी यशवंत सिंह चौहान, प्रो. सुनील कुमार जोशी,  सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, (कुलपति, उत्तराखंड आयुर्वेद विवि), डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी (निदेशक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखंड), पद्मश्री और लोक गायक प्रीतम भरतवाण, बसंती बिष्ट आदि मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply