Tuesday , June 24 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / जनता से किये तमाम वादे करेंगे पूरे : धामी

जनता से किये तमाम वादे करेंगे पूरे : धामी

मसूरी। आज गुरुवार को मसूरी टाउन हॉल सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। राज्य में भाजपा को लगातार दूसरी बार पूरा समर्थन देने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश बनाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। हमने जनता से जो वादे किये हैं, वे सभी पूरे किये जायेंगे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट में उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून के लिए समिति बनाने को कैबिनेट से मंजूरी दी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की कमेटी बनाकर ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा।

धामी ने कहा कि मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जायेगा। मसूरी के लोगों के लिए विभिन्न प्रमाणपत्र बनाने के लिए कहीं और न जाना पड़े, इसके लिए मसूरी में व्यवस्था की जायेगी। सिफनकोट में लोगों के मकान जल्द बनवाये जायेंगे। मसूरी में गढ़वाल सभा के भवन के लिए 1.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। गणेश जोशी ने प्रदेश में  लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनाने पर जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन अपेक्षाओं के आधार पर प्रदेश का विकास किया जायेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के मसूरी मण्डल अध्यक्ष श्री मोहन पेटवाल एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply