Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / चंपावत उपचुनाव के लिए सीएम धामी ने किया नामांकन!

चंपावत उपचुनाव के लिए सीएम धामी ने किया नामांकन!

चंपावत। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन कर दिया है। चंपावत सीट पर 31 मई को उपचुनाव होना है। वहीं चंपावत उपचुनाव का परिणाम 3 जून को आएगा। सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है।
नामांकन से पहले सीएम धामी ने आज सुबह बनबसा में सीएम कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया था। सीएम धामी आज सुबह खटीमा में अपने कुल देवता के मंदिर में माथा टेककर नामांकन के लिए घर से निकले थे। इस मौके पर उन्होंने कहा था कि चंपावत की जनता उन्हें जीत का आशीर्वाद जरूर देगी।

विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा विधानसभा सीट में हार के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीट छोड़ी है। चंपावत विधानसभा सीट को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply