Wednesday , June 25 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली लाएंगे नई खेल नीति : धामी

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाली लाएंगे नई खेल नीति : धामी

  • मुख्यमंत्री ने ’नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ को किया फ्लैग ऑफ और किया प्रतिभाग

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क से ’नीरज चोपड़ा ग्लोरी क्रॉस कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने भी इसमें जॉगिंग करते हुए प्रतिभाग किया। इसका आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्टस डेवलपमेंट एसोसिएशन के साथ ही खेल विभाग उत्तराखंड और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाङी मेजर ध्यानचंद जी का स्मरण करते हुए सबको खेल दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की नई खेल नीति लाएगी जिसमेँ जरूरतमंद खिलाड़ियों को तैयारी के लिए संसाधनों की कमी न रहे। राज्य सरकार की कोशिश है कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए। अभावों के कारण खेल प्रतिभा दबी न रहे। आगे बढने के पूरे अवसर मिलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों ओलम्पिक में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हम सभी को गौरवान्वित करने वाला रहा है। खेल भावना सर्वोपरि है। जीवन के हर क्षेत्र में स्पोर्ट्समैन शिप होनी चाहिये। जीवन में भी खेल की तरह कभी आगे बढते हैं तो कभी पीछे हटते हैं। जीवन में बहुत से अभावों का सामना करना पड़ता है। परन्तु अगर हम ठान लें और संकल्प लेकर प्रयास करें तो सफलता जरूर मिलती है। मेहनत करने से मंजिल मिलती है। अगर संकल्प लिया है तो दूसरे विकल्प के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मन में उत्साह होना चाहिए। उत्साह है तो ऊर्जा है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, मेयर सुनील उनियाल गामा, द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप बिष्ट, केजेएस कलसी, डीएमएएसडीए के  सतीश चौहान, जितेंद्र गुप्ता, डॉ. डीएस नेगी, मनीष भट्ट, नरेश नयाल, ललित जोशी के साथ ही खेल विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में एथलीट और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply