Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को सीएम ने मंजूर किये 1.60 करोड़

पिथौरागढ़ के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को सीएम ने मंजूर किये 1.60 करोड़

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ के तहसील धारचूला, मुनस्यारी, तेजम एवं बंगापानी के 38 आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन हेतु रूपये 1.60 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री ने यह स्वीकृति राज्यस्तरीय पुनर्वास समिति की सहमति के पश्चात प्रदान की है।  
प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई धनराशि में धारचूला के अत्यन्त संवेदनशील ग्राम धारपांगू के 09 परिवारों को 37.80 लाख, ग्राम बाता के तोक फगुंवाबगड़ व कोट्यूड़ा के एक-एक परिवार को रूपये 8.50-8.50 लाख, ग्राम जम्कू तोक बॉस के 04 परिवारों को रूपये 17 लाख, तहसील मुनस्यारी के ग्राम मालूपाती के 11 परिवारों को 46.75 लाख, सेरासुईधार के 03 परिवारों को 12.75 लाख, तहसील तेजम के ग्राम लोदीबगड़ के 07 परिवारों को 29.45 लाख, तहसील बंगापानी के ग्राम मेतली तोक चामी के दो परिवारों के पुनर्वास हेतु 8.50 लाख की धनराशि सम्मलित है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply