Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होगा हेलीकॉप्टर

आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में तैनात होगा हेलीकॉप्टर

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में हेलीकॉप्टर तैनात करने के लिए स्वीकृति दे दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिवृष्टि एवं अन्य दैवीय आपदा के समय तत्काल राहत कार्यों के लिए पिथौरागढ़ में दो माह के लिए हेलीकॉप्टर तैनाती की स्वीकृति प्रदान की है। 
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों के लिए आवश्यकता न हो तब हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर जन सामान्य हेतु वैकल्पिक यातायात के रूप में किया जाए। परंतु ऐसा तभी किया जाए जब हेलीकॉप्टर की आपदा राहत कार्यों में जरूरत न हो।आपदा में प्रयुक्त घंटों के अतिरिक्त घंटों में हेलीकॉप्टर का उपयोग रियायती दरों पर भुगतान के आधार पर मुख्यमंत्री ने प्रति व्यक्ति निर्धारित रुपये तीन हजार रुपये की किराये की दर को मंजूरी दी है। इस हेलीकॉप्टर को निर्धारित शर्तों के अधीन दो माह के लिए पिथौरागढ़ में तैनात किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply