सीएम पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
team HNI
August 11, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, राष्ट्रीय
210 Views
- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज स्वीकृति के लिए रक्षा मंत्री से किया आग्रह
- जल शक्ति मंत्री से किसाऊ परियोजना का संशोधित एमओयू का भी किया अनुरोध
नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकता की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन कर केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से भी शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना की भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति प्रदान करवाने और किसाऊ परियोजना का संशोधित एमओयू किए जाने का अनुरोध किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि परियोजना के लिए भारत सरकार से जल्द वित्तीय स्वीकृति दी जाएगी। किसाऊ परियोजना पर संबंधित राज्यों की संयुक्त बैठक की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने किसाऊ परियोजना के संशोधित एमओयू के लिये भी आश्वस्त किया है। यह भी निर्णय लिया गया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में जल जीवन मिशन की जल्द ही संयुक्त समीक्षा करेंगे।
BAGESHWAR CM PUSHKAR SINGH DHAMI DEFENSE MINISTER RAJNATH SINGH dehradun DELHI RUDRAPRAYAG uttarakhand 2021-08-11