सीएम पुष्कर धामी ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज स्वीकृति के लिए रक्षा मंत्री से किया आग्रह
- जल शक्ति मंत्री से किसाऊ परियोजना का संशोधित एमओयू का भी किया अनुरोध
नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकता की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्होंने टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन ब्रॉडगेज की स्वीकृति के लिये रक्षा मंत्रालय के स्तर से भी संस्तुति करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने जखोली, रुद्रप्रयाग में स्वीकृत सैनिक स्कूल की अवस्थापना सुविधाओं के लिए एमओयू में संशोधन कर केंद्रीय सहायता का भी अनुरोध किया।

