Monday , February 16 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी जरूरी : धामी

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधे लगाने के साथ ही उनका संरक्षण भी जरूरी : धामी

देहरादून। आज शुक्रवार को हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में पौधरोपण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर पौधरोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है। इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। कोविड काल के दौरान पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।

स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। एसडीआरएफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा प्रदेश में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। 5 जून से अभी तक पुलिस द्वारा 90 हजार से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीवीके प्रसाद, अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About team HNI

Check Also

उत्तराखंड में बदला मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून। आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश …

Leave a Reply