Friday , August 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / दून समेत इन जिलों में 18-19 को होगी भारी बारिश!

दून समेत इन जिलों में 18-19 को होगी भारी बारिश!

देहरादून। राजधानी समेत कई जिलों में आगामी 18 और 19 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे कुछ स्थानों पर सड़क धंसने, भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। आज शुक्रवार को और कल शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मानसून के चलते आगामी 18 और 19 जुलाई को देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की सलाह है कि जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है उन जिले के निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है। उनको सलाह दी गई है कि छोटी नदियों, नालों के किनारे अथवा निचले इलाकों के बाशिंदे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। बिजली की गर्जना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लें। वाहन चालकों को भी खराब मौसम को देखते हुए सावधान रहने की जरूरत है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply