Saturday , February 21 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / धामी कैबिनेट-2 : भगत, चुफाल और पांडेय की छुट्टी और कौशिक…!

धामी कैबिनेट-2 : भगत, चुफाल और पांडेय की छुट्टी और कौशिक…!

देहरादून। आज बुधवार को पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उनके साथ ही आठ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश को ऋतु खंडूड़ी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। धामी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर बाद साढ़े तीन बजे होना है।
अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार तीन मंत्रियों को इस बार कैबिनेट से बाहर किया जा रहा है और दो नए विधायकों को शामिल किया जा रहा है। इनमें सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, रेखा आर्या, धन सिंह रावत और गणेश जोशी के नाम शामिल हैं। इस बार प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को पहली बार मंत्री बनाया जा रहा है। ऋतु खंडूड़ी को इस बार विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है।
इस बार धामी कैबिनेट-1 में शामिल रहे अरविंद पांडेय, बंशीधर भगत और बिशन सिंह चुफाल को कैबिनेट-2 में शामिल नहीं किया गया है। मंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार मदन कौशिक को अभी मंत्री नहीं बनाया जा रहा है। धामी कैबिनेट में मंत्री के दो पद खाली छोड़े जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहेंगे। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply