उत्तराखंड : कांग्रेस नेता देऊ नहीं रहे
team HNI
January 24, 2021
उत्तराखण्ड, चर्चा में
174 Views
देहरादून। चंपावत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ का शनिवार देर रात हार्ट अटैक से निधन होने की खबर है। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। आज रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से कांग्रेस की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि 55 वर्षीय उत्तम देऊ मूल रूप से पाटी ब्लॉक के रहने वाले थे। वर्तमान में वह चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए। जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया।
2021-01-24