Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल घूमने आ रहे दंपती का वाहन खाई में गिरा, दंपती की मौत

नैनीताल घूमने आ रहे दंपती का वाहन खाई में गिरा, दंपती की मौत

नैनीताल। शुक्रवार शाम को नैनीताल घूमने आए एक दंपती का वाहन खाई में गिर गया। जिस कारण दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उधमसिंहनगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र दोनों नैनीताल घूमने आ रहे थे। बलिया खान के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है। नॉरीन खान (26) निवासी विसारत गंज व मो. इजहार खान (32) ग्राम ड्योढ़ी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर वाहन संख्या न 06 इं 4993 से नैनीताल की ओर आ रहे थे। बलिया खान के समीप टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलने के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शवों को खाई से निकालकर पंचनामा भरकर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply