Wednesday , April 29 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : आज मिले 29 संक्रमित, कोई मौत नहीं

उत्तराखंड : आज मिले 29 संक्रमित, कोई मौत नहीं

देहरादून। आज शुक्रवार को उत्तराखंड में 29 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 513 पहुंच गई है। 
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज शुक्रवार को 26,526 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।तीन जिलों अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। बागेश्वर में दो, चमोली, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में एक-एक, देहरादून, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में पांच-पांच, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर में चार-चार, संक्रमित मरीज मिले हैं। 

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply