Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह आगे बढ़ाने की संभावना

कोविड कर्फ्यू एक सप्ताह आगे बढ़ाने की संभावना

देहरादून। कोरोना संक्रमण पर पूर्ण रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू को सरकार एक हफ्ते आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पहले दिए गए नियमों के साथ-साथ शापिंग माल खोलने की छूट दी जा सकती है। वर्तमान में सप्ताह में छह दिन बाजार सुबह आठ से शाम सात बजे तक खुल रहे हैं। आवश्यक सेवाओं के कार्यालय सौ फीसद और शेष कार्यालय 50 फीसद क्षमता के साथ खुल रहे हैं। विद्यार्थियों को कोचिंग देने वाले संस्थानों को 50 फीसद क्षमता के साथ खोलने की छूट दी गई है। चिड़ियाघर, पार्क भी खोल दिए गए हैं। जिम भी 50 फीसद क्षमता के साथ खुले हैं।
इस बीच शापिंग माल संचालकों की ओर से भी उन्हें माल खोलने की छूट देने की मांग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार कोविड के मामले जरूर घटे हैं, मगर खतरा अभी टला नहीं है। कोराना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply