धामी ने भरी युवाओं के उत्थान की हामी
- कैबिनेट ने 22 हजार नौकरियां देने पर लगाई मुहर
देहरादून। शपथ ग्रहण के बाद नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात को ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक बुलाई। बैठक में बेरोजगारों के घावों पर मरहम लगाने का प्रयास किया गया। विभिन्न विभागों में 22 हजार से अधिक पदों पर नौकरी देने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसके अलावा राज्य के हित व विकास को लेकर छह संकल्प प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के ग्रेड पे प्रस्ताव पर उप समिति गठित करने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा 20 हजार उपनल कर्मचारियों को समान काम का समान वेतन देने का लाभ देने के लिए मंत्री मंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

