Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / केदारनाथ यात्रा : 25 हजार यात्री घोड़ापड़ाव पर जाम से हुए बेहाल

केदारनाथ यात्रा : 25 हजार यात्री घोड़ापड़ाव पर जाम से हुए बेहाल

रुद्रप्रयाग। बीते मंगलवार सुबह 10 बजे के बाद रोकी गई केदारनाथ यात्रा 18 घंटे बाद आज बुधवार सुबह फिर शुरू की गई।
इस दौरान सोनप्रयाग और गौरीकुंड से 25 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना किए गए, लेकिन गौरीकुंड के घोड़ापड़ाव पर भारी तादाद में केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई श्रद्धालुओं की भीड़ से यात्रा मार्ग पर जाम लग गया। तीर्थ यात्रियों की भीड़ का आलम ये है कि यहां पैर रखने तक की जगह नहीं है। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जमीन तक दिखाई नहीं दे रही है। जहां तक नजरें दौड़ाओ, इसमें लोगों के सिर ही नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं और घोड़े खच्चरों का जाम करीब 200 मीटर तक लगा है, लेकिन इससे पार  पाना दुश्वार हो रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply