Thursday , May 2 2024
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / हरिद्वार : आश्रय गृह में किशोरी ने लगाई फांसी, फिर उठे सवाल!

हरिद्वार : आश्रय गृह में किशोरी ने लगाई फांसी, फिर उठे सवाल!

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह में एक किशोरी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या के बाद आश्रय गृह की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
रावली महदूद सिडकुल स्थित आश्रय गृह में आज बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब आश्रय गृह की एक कमरे में एक किशोरी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे सहारनपुर के देवबंद से बरामद किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक रावली महदूद क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह भेज दिया गया था। जिसका शव आज बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें: देहरादून : वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूदा इकलौता बेटा, वजह जान लोगों ने बंद कराया बाजार

आश्रय गृह की ओर से तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस और आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आश्रय गृह प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को भी बुला लिया। हालांकि इस पूरे मामले से आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर जानकारी जुटाने में लगा है।

About team HNI

Check Also

UK Board result 2024: इन्होंने मारी बाजी, जानिए कौन हैं 10वीं और 12वीं के टॉप-5 छात्र-छात्राएं…

नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का …

Leave a Reply