देहरादून नगर निगम का एक अफसर मिला कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिये दफ्तर बंद
team HNI
December 7, 2020
उत्तराखण्ड, चर्चा में, देहरादून, राज्य, हेल्थ
123 Views
देहरादून। यहां देहरादून नगर निगम के लेखा अनुभाग के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नगर निगम में फिलहाल जरूरी कार्य रोक दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय दो दिन बंद रहेगा।
नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है, जो नगर निगम में आने वालों को एहतियात के तौर पर वापस भेज रही है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी दी कि नगर निगम पब्लिक के लिए 02 दिन के लिए बंद किया गया है।
2020-12-07