Sunday , May 24 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / देहरादून नगर निगम का एक अफसर मिला कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिये दफ्तर बंद

देहरादून नगर निगम का एक अफसर मिला कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिये दफ्तर बंद

देहरादून। यहां देहरादून नगर निगम के लेखा अनुभाग के एक अधिकारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर नगर निगम में फिलहाल जरूरी कार्य रोक दिए गए हैं। साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। नगर निगम कार्यालय दो दिन बंद रहेगा।
नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है, जो नगर निगम में आने वालों को एहतियात के तौर पर वापस भेज रही है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने जानकारी दी कि नगर निगम पब्लिक के लिए 02 दिन के लिए बंद किया गया है।

About team HNI

Check Also

मंत्री खजान दास ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

देहरादून। मंत्री ने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा …

Leave a Reply