Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: घूस लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

उत्तराखंड: घूस लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बागेश्वर। सतर्कता अधिष्ठान(विजिलेंस) सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सेवानिवृत्त एक सैन्य कर्मी ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत कर कहा था कि वह उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है। बताया जा रहा है कि पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत के अनुबंध बढ़ाने के एवज में उन्होंने घूस मांगी थी।

अधिकारी के व्यवहार से परेशान कार्मिक ने मामले की शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। जिस पर आज टीम द्वारा जाल बिछाया गया और कर्नल शुक्ला को रंगे हाथ दबोच लिया। सैनिक कल्याण कार्यलय में इतने अहम पद पर कार्यरत अधिकारी द्वारा रिश्वत लिये जाने का मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …