Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालु की मौत, डॉक्टर ने बताई मौत की वजह

ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालु की मौत, डॉक्टर ने बताई मौत की वजह

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश पंहुचे एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। प्रशासन ने शव का पंचनामे की कर्यवाही कर ली है।

उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया राजस्थान निवासी लातूर लाल पुत्र भंवर लाल निवासी ग्राम किशनपुर नया गांव कोटा राजस्थान अपने परिजनों के चारधाम यात्रा पर आया था। आज सुबह वह रजिस्ट्रेशन के लिए ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश पहुंचे थे। सुबह कुर्सी में बैठे हुए थे। तभी अचानक वे कुर्सी से नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम ने तत्काल उनको उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया. जहां पर चिकित्सकों ने लातूर लाल को मृत घोषित कर दिया।

उपजिलाधिकारी ने बताया प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजन मौके पर मौजूद हैं। पुलिस शव के पंचायत नामे की कार्यवाही के बाद इसे पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भेजेगी।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …