Sunday , March 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : नशे में धुत कर्मी ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किये 14 आदेश, मचा हड़कंप!

उत्तराखंड : नशे में धुत कर्मी ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर जारी किये 14 आदेश, मचा हड़कंप!

पिथौरागढ़। यहां नशे में धुत मिले स्वास्थ्य विभाग में तैनात डाटा प्रबंधक ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर 14 आदेश जारी कर दिये। जिससे हड़कंप मचा हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने एसडीएम सदर को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।  
गौरतलब है कि डाटा प्रबंधक रविवार को सीएमओ कार्यालय में नशे की हालत में मिले थे। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान सीएमओ कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि डाटा प्रबंधक ने उनके कई आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए हैं। डीएम ने मामले की जांच करने को कहा। इस बाबत एसडीएम सदर सुंदर सिंह ने बताया कि कितने आदेशों पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। हालांकि अभी करीब 14 पत्रों पर डीएम के फर्जी हस्ताक्षर पाए गए हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply