अपराधउत्तराखण्डचर्चा मेंराज्यहरिद्वार

हरिद्वार : बाग में आम भरवाने के बहाने ले गए महिला से गैंगरेप

हरिद्वार। एक महिला मजदूर को बाग में आम भरवाने के नाम पर ले जाकर तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह तीन जुलाई को मजदूरी करने के लिए डैंसो चौक से औरंगाबाद में एक किसान के बाग में आम भरवाने के लिए गई थी। काम खत्म होने के बाद जब वह घर लौट रही थी तो बाग के बाहर हजाराग्रंट गांव निवासी पीरू, अब्दुल व वाजिद मिले। उन्होंने महिला से कहा कि उनके बाग में भी आम भरवाने हैं। जिसके बदले में 500 रुपये मजदूरी की बात कही।
पीड़िता ने बताया कि मजदूरी तय करने पर एक बाइक पर वाजिद और अब्दुल सत्तार बैठ गए और दूसरी बाइक पर पीरू ने उसे बैठाया। इसके बाद वे उसे जंगल में ले गए और वहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply