Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश

स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश

देहरादून। प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव को प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं। विदित हो कि अन्य वर्षों प्रदेश के स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मावकाश होता है। अगर आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती है, तो संभवतः जून माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह से स्कूल दोबारा खोले जा सकते हैं। वर्तमान में ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देख डिग्री कालेजों में भी 12 जूल तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply