Thursday , August 13 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / कोरोना मरीजों में ‘ब्लैक फंगस’ छीन रहा आंखों की रोशनी

कोरोना मरीजों में ‘ब्लैक फंगस’ छीन रहा आंखों की रोशनी

  • सूरत में ब्लैक फंगस से 8 लोगों के आंखों की रोशनी गायब

नई दिल्ली। कोरोना वायरस अब आंखों में पर असर कर रहा है। गुजरात के सूरत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों में ब्लैक फंगस भी देखा गया है। गुजरात के सूरत में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) से आठ मरीजों ने अपनी आंख की रोशनी खो दी है। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। 15 दिनों के अंदर सूरत में म्यूकोरमाइकोसिस के 40 मामले आए हैं। कोरोना की वजह से यह फैल रहा है और इसका इलाज समय पर नहीं हुआ तो यह आंखों की रोशनी छीन लेता है। इससे मौत भी हो सकती है। मुंबई के ग्लोबल अस्पताल में मौजूदा समय में म्यूकोरमाइकोसिस के 18 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। इसके अलावा परेल के केईएम अस्पताल में 25 से ज्यादा मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply