Monday , February 23 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / अब सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हरदा ने फोड़ा ‘बम’!

अब सियासत के मंझे हुए खिलाड़ी हरदा ने फोड़ा ‘बम’!

  • हरीश रावत ने कहा- अगर हरक मान लेंगे कांग्रेस छोड़ने की अपनी गलती तो होगा पार्टी में स्वागत

देहरादून। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत को वहां से बाहर निकाले जाने के बाद जहां सियासी माहौल गरमाया हुआ है और आज सोमवार को उनके विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल होने की चर्चायें जोरों पर हैं। इसी बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का बड़ा बयान सामने आया है।

हरदा ने कहा है कि अगर हरक कांग्रेस छोड़ने की अपनी गलती मान लेते हैं तो पार्टी में उनका स्वागत है। हरीश ने साफ किया कि हरक अभी कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। कई मुद्दों पर विचार करने के बाद पार्टी कोई निर्णय लेगी। हरदा के इस बयान के कई निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply