Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / चर्चा में / पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की हिमाचल के सीएम से भेंट

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की हिमाचल के सीएम से भेंट

शिमला। हिमाचल प्रवास के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम जयराम ठाकुर से भेंट की। भेंट के दौरान समसामयिक विषयों पर चर्चा के साथ ही पुरानी यादें ताजा हुईं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति, खान पान, संस्कृति, वेशभूषा एक दूसरे से बहुत मिलते हैं। दोनों मिलकर परस्पर सहयोगी बन सकते हैं। इसी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए त्रिवेंद्र ने उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दीं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने कहा, उन्हें पूरा विश्वास है कि अपने अभूतपूर्व विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बल पर पुनः हिमाचल में भाजपा की शानदार विजय होगी एवं जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ेगा। 

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply