Wednesday , June 18 2025
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / राजनीति में अच्छे लोग आगे आएं : त्रिवेंद्र

राजनीति में अच्छे लोग आगे आएं : त्रिवेंद्र

देहरादून। आज बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को सक्रिय रूप से आगे आने की जरूरत है। अच्छे लोग राजनीति में आएँगे तो उससे समाज में भी सुधार होगा। आज का छात्र ही राजनीति का भविष्य हैं। इसलिए छात्रों को राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

त्रिवेंद्र ने नगर निगम के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा दीप्ति रावत भारद्वाज को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किए जाने के उपलक्ष्य में उनके अभिनंदन में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि एबीवीपी यह बात सिखाती है कि आज का छात्र आज का नागरिक। वह छात्रों को नागरिक होने के बोध से परिचय कराती है। परिषद की सोच सभी अन्य छात्र संगठन से अलग है। संघ और भाजपा एक विचारधारा के साथ कार्य करते हैं।

दीप्ति को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि वह राष्ट्रीय फलक पर पहुंची हें, यह उत्तराखंड के लिए निश्चित ही गर्व की बात है। इस मौके पर दीप्ति ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है और जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट, महानगर भाजपा के महामंत्री रतन सिंह चौहान आदि मौजूद थे। संचालन अंजली सेमवाल ने किया।

About team HNI

Check Also

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से जुड़ी महिलाएं बनेंगी सौर सखी, हर जिले में दिया जायेगा प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के विकासकर्ताओं के साथ संवाद देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने …

Leave a Reply