Friday , April 26 2024
Breaking News
Home / अपराध / हैवानियत की हदें पार : ड्रग्स देकर दून लाई महिला से 10 दिन तक रेप, नशे की हाई डोज से गई आंखों की रोशनी!

हैवानियत की हदें पार : ड्रग्स देकर दून लाई महिला से 10 दिन तक रेप, नशे की हाई डोज से गई आंखों की रोशनी!

  • पुलिस के मुताबिक महिला को बेहोश रखने के लिए दी जाती थी हाई डोज ड्रग्स, ताकि वो दुष्कर्म का न कर सके विरोध

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में नशीला पदार्थ खिलाकर राजस्थान की महिला के साथ 10 दिनों तक हैवानियत करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नशीली दवाएं देकर महिला से लगातार 10 दिनों तक दुष्कर्म किया। दरिंदगी को अंजाम देने के लिए आरोपी ने महिला को नशे की हाई डोज दी, जिससे महिला की आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टरों ने भी नशे की डोज के चलते महिला की आंखों की रोशनी चले जाने की बात कही है। इस मामले में पुलिस ने महिला के गांव में रहने वाले झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला राजस्थान के पाली क्षेत्र की रहने वाली है।
राजस्थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान की रहने वाली एक महिला बुखार की जांच के लिए एक मेडिकल स्टोर पर गई थी। वहां नशे का इंजेक्शन देकर उसे बेहोश कर दिया गया। पीड़ित महिला को नशे की हालत में ही राजस्थान से देहरादून लाया गया। जहां उसे लगातार नशीला पदार्थ देकर उसके साथ 10 दिनों तक दरिंदगी की जाती रही।
पुलिस के मुताबिक देहरादून में महिला को बेहोश रखने के लिए हाई डोज ड्रग्स दी जाती थी, ताकि वो दुष्कर्म का विरोध न कर सके। नशीले पदार्थों की हाई डोज ने महिला की आंखों को बुरी तरह प्रभावित किया और उसे अंधा बना दिया।
देहरादून पुलिस के मुताबिक पिछले हफ्ते पीड़ित महिला एक पुरुष के साथ गांधी शताब्दी अस्पताल पहुंची थी। यहां दोनों नेत्र रोग विशेषज्ञ से मिले। बाद में पीड़ित को महिला डॉक्टर के पास भेजा गया। इस बीच महिला और वहां मौजूद पुरुष में झगड़ा हो गया। जिसके बाद आरोपी महिला को छोड़कर भाग गया। बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने उन्हें आपबीती बताई और कहा कि भागने वाला पुरुष गांव का ही रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर था। आरोपी का नाम बद्रीदास वैष्णव है। पीड़ित की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी बद्रीदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

About team HNI

Check Also

चुनावी मौसम में जनता को राहत, कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता…

नई दिल्ली। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती …

Leave a Reply