Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : बिजली बिल पर किसानों को मिली बड़ी राहत, अब इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट

उत्तराखंड : बिजली बिल पर किसानों को मिली बड़ी राहत, अब इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट

देहरादून। प्रदेश भर में बिजली के दाम में बढ़ोतरी हुई है तो किसानों को इस से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है। प्रदेश के किसानो को जो विल छह माह में देना होता था वो अब दो माह में देना होगा। साथ ही किसानों का कनेक्शन बिल नहीं देने पर भी चार माह तक नहीं काटा जाएगा।

वहीं मत्स्य पालकों को भी अब कृषि दरों पर भुगतान का लाभ मिलेगा। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने किसानों के लिए बिजली दरें 2.15 रुपये से बढ़ाकर 2.30 रुपये प्रति यूनिट कर दी है। यहां कोई फिक्स चार्ज नहीं लगता है।

आयोग के सदस्य तकनीकी एमके जैन ने बताया कि किसानों का कहना था कि छह माह में ट्यूबवेल का भारी भरकम बिल आता है। एक बिल दिसंबर में आता था जिसका भुगतान अप्रैल तक करना होता था। दूसरा बिल जून में आता था जिसका भुगतान अक्तूबर तक करना होता था। इस वजह से किसान को उसे अदा करने में परेशानी पेश आती है। लिहाजा आयोग ने तय किया कि अब हर दो माह में किसानों का बिल आएगा जिसे वह आसानी से जमा करा सकेंगे।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply