Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : कृषि कानून वापस लेने पर किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

उत्तराखंड : कृषि कानून वापस लेने पर किसान संगठनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जताया आभार

देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा कृषि में सुधार के लिए लाए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद आंदोलित किसानों में जश्न का महौल है तो इससे उत्तराखंड के किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कानून रद्द करने के लिए किसान केंद्र सरकार का आभार जता रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को कैम्प कार्यालय में प्रदेश भर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की  भेंट की। इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है, शक्तिशाली भारत के रूप में दुनिया भर में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, हेमकुंड साहिब में रोपवे का निर्माण समेत एक लाख करोड़ की योजनाओं का कार्य चल रहा है।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply