Monday , June 15 2026
Breaking News
Home / उत्तराखण्ड / आरटीओ मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने किया परिवहन मुख्यालय का घेराव

आरटीओ मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने किया परिवहन मुख्यालय का घेराव

देहरादून। पदोन्नति की मांग को लेकर आंदोलन पर जुटे परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को मजबूत करते हुए सोमवार को परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने परिवहन मुख्यालय का घेराव किया। कर्मचारी मुख्यालय में धरने पर बैठ गए। परिवहन मुख्यालय के घेराव को लेकर प्रदेश भर से संघ पदाधिकारी, कर्मचारी देहरादून पहुंचे। बता दें कि संघ पदाधिकारियों द्वारा परिवहन मुख्यालय घेराव को लेकर परिवहन आयुक्त को पहले से ही लिखित जानकारी दे दी गई थी। वहीं, छह दिनों के कार्य बहिष्कार के बावजूद भी किसी उच्च अधिकारी द्वारा आंदोलित कर्मचारियों संज्ञान नहीं लिया गया है जिस कारण कार्मिकों नें रोष व्याप्त है।  

बता दें कि पदोन्नति के साथ ही पूर्व में जारी किए गए शासनादेश में त्रुटियों को नए सिरे से संशोधित किए जाने और नया शासनादेश जारी किए जाने की मांग को लेकर परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ आंदोलनरत हैं। आंदोलित कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे पर कार्रवाई नहीं की जाती तब तक उनका अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उत्तराखंड परिवहन विभाग मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी का कहना है कि शासनादेश में संशोधन व कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग उठायी जा रही है, लेकिन सरकार व शासन में बैठे आला अधिकारी मांगों को लेकर कतई गंभीर नही हैं। गलत तरीके से शासनादेश जारी किया गया है, जिसका सीधा असर कर्मचारियों की पदोन्नति पर पड़ रहा है।

About team HNI

Check Also

CM धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश भू कानून का …

Leave a Reply