Monday , March 23 2026
Breaking News
Home / चमोली / चमोली : मिठाई की दुकान में लगी आग से नौ सिलेंडरों में हुआ विस्फोट, 11 दुकानें जलीं

चमोली : मिठाई की दुकान में लगी आग से नौ सिलेंडरों में हुआ विस्फोट, 11 दुकानें जलीं

चमोली। यहां आज गुरुवार को चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में आग लग गई और उसमें रखे नौ सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई। आग ने पास की 11 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनमें रखा सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में 11 अन्य दुकानें भी आ गईं।
दुकानों में आग लगने से चमोली बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर चमोली एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन आग पर काबू पाने में बेबस दिखी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन को बुलाया गया।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply