Saturday , March 14 2026
Breaking News
Home / उत्तरकाशी / यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्‍य गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के अनुसार, कार में छह लोग सवार थे। कार उत्तरकाशी से बड़कोट की तरफ जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। घायल महिला को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। इससे पहले आज ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर स्थित गूलर के पास भी हादसा हुआ था। पुल से एक कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में तीन कार सवारों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना में घायल के निशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

About team HNI

Check Also

उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण/शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर …

Leave a Reply